|| बात को समझो ||
मेरे देश वासियों और शासन से जुड़े सभी लोग ...आप सबको एक बात को गंभीरता पूर्वक समझना ही होगा कि हमारे यहाँ का उत्तम किस्म का गेहूं लगभग समाप्त हो चुका है ,जो है वह रासायनिक खाद का गेहूं है जो कि जानवरों को खिलाने लायक भी नहीं होता | ज्यादा पैदावर और अधिक आय के चक्कर में हमारे किसानों द्वारा जो उन्नत बीज के नाम पर गेहूं उगाया जा रहा है वह रासायनिक खाद और कीटनाशकों के प्रयोगों से भयंकर और दुस्साध्य बीमारियों का कारण बन रहा है | हमें भारत में भारतीय तरीकों से ही खेती करनी होगी याने देशी खाद का उपयोग करते हुवे खेती करनी होगी | यदि ऐसा नहीं किया जाता तो देश में .... कैन्सर के मरीजों की संख्या बढ़ने की सम्भावना भी ज्यादा ही होगी | यह एक जमीनी हक़ीकत है | ....... हमारे जवान ,बच्चों, बूढों सहित सभी पर इसका असर पेट, आंत, दिमाग़,त्वचा रोग एवं अनेकों प्रकार के मनों रोगों व शारीरिक रोगों को पैदा करता हुवा देखा जा सकता है |......... इसलिए समय रहते जागो ..... भारतवासियों | अभी नहीं तो कभी नहीं |
एक और महत्त्वपूर्ण बात ........ हमारे देश में पिछले तीन वर्षों में 46हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं जोकि सरकार ने खरीदा था इसलिए सड़ गया क्योंकि......... उसको रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी | हमारे यहाँ अनाज भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई यह एक जांच का विषय है ...!!!!! पर हाँ ... यह भी एक हक़ीकत है | इस पर भी उतनी ही गंभीरता से ध्यान देना होगा जितना कि आज ......... सरकारें केशलेस होने व नोटबंदी पर दे रही है |
No comments:
Post a Comment