Wednesday 7 December 2016

प्रधानमन्त्री प्रोडक्ट नहीं

                                  || तुलना  व्यर्थ  |

                                    आए  दिन  देखा जा रहा है कि  सर्वे  के माध्यम  से भारत के प्रधान मंत्री जी को  विश्व में प्रथम  तो कभी देश में  सबसे आगे तो कभी कुछ तो कभी  कुछ बताया जाता है  जो कि  अनुचित है |  भारत का प्रधानमंत्री कोई  प्रोडक्ट या बिकाऊ चीज नहीं है | इस प्रकार  भारतीय प्रधानमन्त्री की तुलना अन्य राष्ट्राध्यक्षों  से किया जाना तर्क संगत भी नहीं है |  प्रत्येक राष्ट्राध्यक्ष  या  प्रधानमन्त्री की अपनी गरिमा है व स्थान है , तुलना करना ही व्यर्थ  है ...... सबकी अपनी शैली होती है व  अपनी - अपनी प्राथमिकताएं  होती  है | सबकी  अपनी  राजनैतिक , भौगोलिक एवं नीतिगत  परिस्थितियाँ  भिन्न - भिन्न  होती  है .....ये हमें  भूलना नहीं  चाहिए |   भारत विश्व का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक  देश है  उसका  प्रधानमंत्री  होना ही  सबसे बड़े गौरव की बात  है , ... अलग  से  सर्वे करवाने  या  किसी  अन्य  के प्रमाण- पत्र  की  आवश्यकता नहीं  है | 

No comments:

Post a Comment